फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   woman's murder in jhinjhana, traffic jaam in protest

महिला की हत्या पर झिंझाना में बवाल

Mon, 01 Aug 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 01 Aug 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
woman's murder in jhinjhana, traffic jaam in protest
महिला की हत्या के विरोध में जाम। - फोटो : अमर उजाला
झिंझाना/शामली। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी महिला की हत्या को लेकर बवाल हो गया। महिला का शव खेत में पड़ा मिला। उसके कान से कुंडल नोच लिए गए। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए शव मेरठ-करनाल हाईवे पर रख जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने विरोध किया, तो टकराव हो गया। जमकर पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें एक सिपाही सहित कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवाल करने वालों को खदेड़ा।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग 10 बजे गांव जमालपुर निवासी मंगती उर्फ लक्ष्मी (55 वर्षीय) अपनी पुत्री प्रीति के साथ पशुओं के लिये चारा लेने खेत पर गई थी। चारा अधिक होने पर प्रीति पहले चारे की गठरी को घर पर छोड़ने चली आई। तब तक मंगती उसके इंतजार में खेत पर ही रुकी रही। बाद में प्रीति खेत पर पहुंची, तो वहां मंगती नहीं मिली मगर उसकी चारे की गठरी खेत में ही पड़ी थी।
विज्ञापन


प्रीति ने घर आकर परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद ग्रामीणों ने मंगती को तलाश किया। काफी देर तलाश करने के बाद मंगती का शव पाल्ला सैनी निवासी झिंझाना के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके कानों से कुंडल नोचे हुए थे। आशंका थी कि गला घोंटकर मंगती की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने शव  कैराना- गंगोह मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया तथा हत्यारों को गिरफ्तार कराने की मांग करने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, सीओ निशांक शर्मा, सीओ कुलदीप कुकरेती सहित आसपास के थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने गांव के जिम्मेदार लोगों को लगाकर शव उठवाने का प्रयास किया, मगर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। रात करीब सात बजे ग्रामीणों ने महिला का शव वहां से हटाकर मेरठ- करनाल हाईवे स्थित गाड़ीवाला चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों का विरोध किया, तो टकराव हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच असामाजिक तत्वों ने पथराव और अवैध असलहों से फायरिंग कर दी, जिससे भगदड़ मच गई।


पुलिस ने लाठीचार्ज कर बवाल करने वालों को मौके से खदेड़ा। घटना में एसओजी का सिपाही सहदेव के अलावा मृतक महिला का पुत्र मौजी तथा गांव का ही अंकित घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। इसके बाद जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक विजय भूषण भी मौके पर पहुंच गए। रात तक दोनों अधिकारियों के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर रही। पुलिस अधीक्षक विजय भूषण का कहना है कि महिला की हत्या के मामले में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बवाल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed