फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   woman's delivery in an ambulance

एंबुलेंस में कराया महिला का प्रसव

Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
woman's delivery in an ambulance
शामली एंबुलेंस में जन्मी नवजात बच्ची को गोद में लेकर बैठा स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
एंबुलेंस में कराया महिला का प्रसव
विज्ञापन

शामली। एंबुलेंस में जलालपुर से सीएचसी शामली ले जाते समय रास्ते में महिला ने बच्ची को जन्म दिया। यह प्रसव एंबुलेंस में सीएचसी से कुछ दूर पहले ही हुआ है। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव जलालपुर से कॉल मिलने पर एंबुलेंस चालक आकाश यादव व ईएमटी अरुण कुमार गांव में पहुंचे। वहां से गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी शामली के लिए चले। उनके साथ आशा निधि और महिला के परिजन साथ थे। चालक आकाश ने बताया कि जब एंबुलेंस सीएचसी से थोड़ी दूर पहले शिव चौक पर पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस रास्ते में ही रोकनी पड़ी। ईएमटी ने आशा की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed