{"_id":"6140ecde8ebc3e83aa16342d","slug":"woman-dies-in-azad-chowk-accused-of-murder-shamli-news-mrt5562409180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद चौक में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद चौक में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजाद चौक में दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़ित पक्ष के लोगों ने महिला की जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। मृतका के भाई ने पति, सास व ननद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा कैराना के मोहल्ला अंसारियान निवासी फिरोज ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहन मुस्कान की शादी करीब चार माह पहले शामली के मोहल्ला आजाद चौक निवासी कासिफ के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। फिरोज के मुताबिक पांच-छह दिन पहले ससुराल वालों ने उसकी बहन के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसे काफी चोट आई थी। मुस्कान ने उन्हें बताया था कि उसकी ससुराल वाले उससे दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक की मांग कर रहे हैं। फिरोज के अनुुसार सोमवार रात को ससुराल वालों ने उसकी बहन को जहर खिला दिया। जब वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई तो उसे कैराना रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। फिरोज की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति कासिफ, सास समुना और ननंद फराना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ओपी सिंह ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली और कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।