फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wine fully applicable in state prison

प्रदेश में पूर्णरूप से लागू हो शराब बंदी

Sun, 21 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 21 Aug 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wine fully applicable in state prison
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा ने कलक्ट्रेट में एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर  प्रदेश में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को आर्य समाज और  जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा के प्रधान रघुवीर आर्य, मंत्री डॉक्टर रविंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में एसडीएम सदर महेंद्र प्रसाद को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश में शराब बंदी लागू करने की मांग की है।

ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि शराब एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति- समाज को आर्थिक रूप से कमजोर करती है। शराब से  महिलाओं के साथ अपराध एवं यातनाएं और  परिवार में विवाद बढ़ रहे हैं,  जिससे उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।  शराब पीने से सड़क दुर्घटनाएं, कैंसर जैसी भयकर बीमारियों के कारण लोगों के सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर को ज्ञापन देने वालों में आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान रघुवीर आर्य, मंत्री रविंद्र कुमार, गठवाला खाप के थांबेदार  चौधरी श्याम सिंह, ज्ञानेंद्र मलिक, दिनेश  धीमान समेत महिला आर्यसमाज से जुड़ी महिलाएं शामिल रही।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed