फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will power and positive thinking are essential: Yameen

इच्छा शक्ति, सकारात्मक सोच जरूरी: यामीन

Sat, 05 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Will power and positive thinking are essential: Yameen
अध्यापक मौहम्मद यामीन - फोटो : SHAMLI
इच्छा शक्ति और सकारात्मक सोच जरूरी : यामीन
विज्ञापन

शामली, कैराना। 2016 में जनपद में सबसे पहले राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले मोहम्मद यामीन शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के इस वर्ष मार्च में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और इस वर्ष राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राज्य आईसीटी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।

मोहम्मद यामीन वर्तमान में ग्राम मामौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। इनकी प्रथम नियुक्ति 1994 में कांधला के ग्राम गंगेरू के प्राथमिक विद्यालय-एक में और 2002 में पदोन्नत होकर ग्राम गढ़ी दौलत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नियुक्त हुए। उस समय विद्यालय की हालत खंडहर जैसी होने के साथ ही बच्चों का नामांकन और उपस्थिति न के बराबर थी। मुस्लिम बाहुल्य गांव में अधिकतर बच्चे मदरसों में पढ़ते थे, लेकिन उन्होंने अपने प्रयास से बच्चों को आधुनिक स्कूली शिक्षा से जोड़ा और विद्यालय की दशा सुधारी। इसी तरह ग्राम मामौर के विद्यालय में नियुक्त होने पर अभिभावकों को आधुनिक, तकनीकी, व्यवसायिक शिक्षा के बारे में समझाकर स्कूली शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्टाफ, विद्यालय प्रबंध समिति, ग्राम शिक्षा समिति, सामाजिक संगठनों, अभिभावक संघ के साथ मिलकर नवाचार कर नामांकन और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के प्रयास किए। भारतीय गणितज्ञ रामानुजन, सीवी रमन व पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आदि के जन्मदिन पर विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज, भाषण, निबंध, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं कराकर बच्चों के ज्ञान बढ़ाने का प्रयास करते हैं। यूनिसेफ द्वारा जीवन कौशल पर आधारित विद्यालय की डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाई गई, जिससे विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर (यूनिसेफ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर) पर पहचान मिली। दृढ़ इच्छा शक्ति और सकारात्मक सोच ही सफलता का मूलमंत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed