फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will not be selling drugs

नहीं बिकने देंगे नशीले पदार्थ

Wed, 16 Mar 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 16 Mar 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Will not be selling drugs
कांधला क्षेत्र के ग्राम नाला में पंचायत करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शामली। कांधला के गांव नाला में अवैध रूप से बिक रहे नशीले पदार्थों की बिक्री के विरोध में पंचायत हुई। जिसमें नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


पंचायत में गांव भारसी एवं डांगरोल के ग्रामीण भी शामिल हुए। जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार भी पहुंचे। भगवान सिंह ने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर अवैध शराब एवं नशीले पदार्थ की बिक्री नहीं होनेे दी जाएगी। जिसका पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने समर्थन किया। नशीले पदार्थ की ब्रिकी के कारण गांव के लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव के युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। अवैध रूप से बिकने वाली शराब के कारण गांव में लड़ाई झगड़े बढ़ गए हैं। नशे की बिक्री पर रोक के लिए मौजिज लोगों की कमेटी बनाई।
विज्ञापन


 यह कमेटी नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन को सहयोग करेगी। पंचायत के दौरान आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। पंचायत में विकास कुमार, चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, मास्टर महेंद्र सिंह, सुनील पंवार, चौधरी ब्रह्म, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, महेश पाल, मास्टर महेंद्र सिंह, विजय पंवार भारसी, अमरीश देवी,  शकुंतला देवी डांगरोल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने बांटे पंपलेट
पंचायत के दौरान जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार पूरी टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान उनकी ओर से चेतावनी पंपलेट एवं छोटे कार्ड ग्रामीणों को बांटे गए।  आह्वान किया कि अवैध शराब की बिक्री रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने ग्रामीणों को अपने मोबाइल नंबर 9454466460,  9454466461, 9454466459 भी दिए। ताकि उन पर ग्रामीण सूचना दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed