फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Will flee instead of a 100: Dungar

एक के बदले 100 का पलायन कराएंगे : डूंगर

Wed, 09 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 09 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Will flee instead of a 100: Dungar
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि अब यदि एक हिंदू का पलायन हुआ, तो हम दूसरे समुदाय के सौ लोगों का पलायन करा देंगे। मंगलवार को शामली और बागपत में पत्रकार वार्ता में उन्होंनेे कहा कि पलायन सिर्फ कैराना नहीं, बल्कि मेरठ, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद, असम और बिहार से भी हो रहा है।
विज्ञापन


जनसंख्या के आधार पर अपने धर्म की स्थापना के लिए हर जगह ऐसे हालात पैदा किए जा रहे हैं, ताकि हिंदू वहां से पलायन कर दूसरे स्थानों पर चले जाएं।  उन्होंने कहा कि जिस तरह कश्मीरी पंडितों को प्रताड़ित कर पलायन कराया गया, वैसी स्थिति उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों में भी पैदा की जा रही है, मगर हिंदू चुप रहने वाला नहीं है। जल्दी ही वेस्ट यूपी में 10 लाख हिंदू युवाओं की फौज बनाएंगे, जिसे विहिप हिंदू हित चिंतक नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इनकी जिम्मेदारी होगी कि अपने अपने क्षेत्र के गांवों में जाकर हिंदुओं को जागरूक करेंगे। साथ ही अखाड़े और शाखाओं में युवाओं को शस्त्र विद्या के गुर सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के एक हाथ में शांति है, तो दूसरे हाथ में क्रांति भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक कानून बनना चाहिए। जेहाद के नाम पर आतंकवाद फैलाने वालों पर अंकुश लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोमाता और बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है, जिसके लिए हिंदुओं को जागरूक होना पड़ेगा। मुजफ्फरनगर दंगे पर कहा कि सचिन और गौरव की हत्या में न्यायोचित कार्रवाई न होने के कारण ही दंगा हुआ।


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म का हर व्यक्ति खराब नहीं है, मगर खराब मानसिकता वाले लोग देश के लिए नुकसानदायक हैं। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक प्रेमी, दुर्गा वाहिनी की ऋचा, विहिप के प्रांत संयोजक सुनील बंसल, नरेंद्र सैनी, रामनरेश महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed