{"_id":"57226a594f1c1b522ba923d8","slug":"wheat-weighing-stations-disturbances","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की तौल केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की तौल केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामली मंडी में पहुंचकर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खाद्य विभाग द्वारा संचालित क्रय केंद्र के निरीक्षण में अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। क्रय केंद्र पर किसानों का गेहूं तुलाई में गड़बड़ी की शिकायत पाई गई हैं।
बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शामली मंडी परिसर में स्थित खाद्य विभाग के खरीद केंद्र पर पहुंचा। खरीद केंद्र को ठेकेदारों द्वारा संचालन किया जाता पाया गया है। पवन ने बताया कि खरीद केंद्र पर गेहूं तुलाई में गड़बड़ी की जा रही है। शामली मंडी में पीसीएफ के खरीद केंद्र को शामली विक्रय क्रय समिति द्वारा संचालित करना पाया गया, वहां पर सभी व्यवस्था सही पाई गई है।
उन्होंने बताया कि वह गेहूं खरीद केंद्र की अव्यवस्था की अपनी रिपोर्ट भाजपा हाईकमान के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन को भिजवाएंगे। दामोदर सैनी, सजीव पवार, राजन पेलखा, अभय तोमर, सचिन जैन, पुनीत द्विवेदी, पीयूष वर्मा, रवि कश्यप, नीरज गौतम, विनीत मलिक, विशेष सरोहा, देवांशु जागिड़, सुनील कश्यप आदि रहे।