{"_id":"5e692cce8ebc3ec55666c710","slug":"western-disturbance-active-weather-changed-again-shamli-news-mrt473134170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, फिर बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, फिर बदला मौसम
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज एक बाद फिर से बदल गया। बुधवार सुबह बूंदाबांदी हुई। दोपहर में हल्की धूप निकली और बादल छाए रहे। 23 किमी प्रति घंटे पुरवा हवा चली। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को कभी धूप और बादल छाए रहेंगे।
मंगलवार शाम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद आकाश में बादल छाए गए। देर रात के समय हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरी रात रुक रुककर बूंदाबांदी चलती रही। बुधवार को भी बादल छाए रहे। आठ बजे के लगभग आकाश में बादलों के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। दोपहर के लगभग मौसम में सुधार हो गया। पूरे दिन कभी धूप और बादल छाए रहे। दिन का तापमान 22 और रात का तापमान 15 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को आकाश में बादल और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि अगले सप्ताह कभी आकाश में बादल कभी धूप छाए रहेंगे। 17 मार्च के बाद मौसम में बदलाव आएगा। वहीं, बुधवार को खराब मौसम का असर रोडवेज बसों पर पड़ा। शामली से दिल्ली की ओर अच्छी खासी सवारियों की भीड़ तो निकली। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेेेरठ, पानीपत, करनाल की ओर अपेक्षा से कम सवारियां बसों में निकल पाई। शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि दुल्हैंडी के बाद कम सवारियां निकलने से शामली रोडवेज की 23 बसों से 2.50 लाख रुपये की आय होने की उम्मीद है।