फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Welcome to the newly appointed youth RLD district president

नवनियुक्त युवा रालोद जिलाध्यक्ष का स्वागत

Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the newly appointed youth RLD district president
शामली माजरा रोड कार्यक्रम में भाग लेते रालोद के नये पदाधिकारी व रालोद नेता - फोटो : SHAMLI
नवनियुक्त युवा रालोद जिलाध्यक्ष का स्वागत
विज्ञापन

शामली/ कांधला। रालोद के जिला कार्यालय पर शनिवार को युवा लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रजत निर्वाल का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस दौरान रजत निर्वाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष परमिंदर तोमर ने जो विश्वास उन पर जताकर जो जिम्मेदारी दी है वह उसे तन मन धन से निभाएंगे। आर्यन फतेहपुर को छात्रसभा, सतेंद्र सलफा को पंचायत राज प्रकोष्ठ, अनवर चौधरी को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में रामकुमार बधेव के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। कांधला में भी रजत निर्वाल का जोरदार स्वागत किया गया। रालोद नेता डॉ. विक्रांत जावला ने जिले के लोगों से 19 सितंबर को होने वाली पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। इसके उपरांत राष्ट्रीय लोक दल के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांधला बस स्टैंड पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अमीर आलम, अशरफ अली खान, पूर्व विधायक राव वारिस, पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति प्रसन्न चौधरी, राजबीर चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार, विजेंद्र मलिक किवाना, विनोद पंवार, विनोद कुमार राहुल ,प्रमोद ,सुधीर ,मास्टर, मोनू पंकज, बिट्टू, जॉनी, कपिल पंवार , पंकज कुमार, सुमित पंवार, राहुल मलिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed