फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weight lifter Prince was welcomed on his arrival in Shamli

वेट लिफ्टर प्रिंस का शामली पहुंचने पर हुआ स्वागत

Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Weight lifter Prince was welcomed on his arrival in Shamli
शामली। उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रिंस मलिक ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। शामली पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी प्रिंस मलिक ने 19 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इंडियन वेट लिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रिसं ने 138 किलोग्राम की स्नैच लगाकर चार किलोग्राम से नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। रविवार को शामली पहुंचने पर खिलाड़ी का स्वागत किया गया। शामली के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल और भाकियू नेता अनिल मलिक ने प्रिंस के उज्जवल भविष्य की कामना की। कोच नरेश नरेश तोमर व भीम सिंह ने बताया कि प्रिंस के अंदर अभी और प्रतिभा निखारने की आवश्यकता है और वह आगे चलकर जिले का नाम रोशन करेगा। मौके पर सुधीर मलिक, सोनू प्रधान, पिंटू, रविंद्र पहलवान, संजय उपाध्याय, पिंटू प्रधान, काले राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed