फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Weather temperament changed with western disturbances active

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला

Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Weather temperament changed with western disturbances active
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला
विज्ञापन

शामली। पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी पछुवा हवा चलने से मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटे में दिन और रात का तापमान घटता-बढ़ता रहेगा।
30 मार्च को 36 डिग्री सेेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद मैदानी क्षेत्रों में मंगलवार की शाम को धूल भरी हवा चलने से पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो और रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। दिन निकलते ही 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक धूल भरी हवाएं चलेंगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। धूल भरी तेज हवा चलने से रात के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और लुढ़केगा। रविवार के बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी प्रारंभ होगी। सोमवार को दिन का तापमान 37 और रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने के बाद मैदानी क्षेत्रों में इसका असर पड़ा है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा
शामली। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर शीशपाल सिंह का कहना है कि सामान्य से पांच- छह डिग्री अधिकतम तापमान होने से गेहूं की फसल पककर तैयार होने लगी है। तेज हवा चलने से गेहूं का दूधिया दाना पक जाएगा। नमी उड़ जाने से दाना सिकुड़ जाएगा। तेज हवा चलने से किसान खेतों में हलकी सिंचाई न करें। हल्की सिंचाई करने से खेतों में खड़ा गेहूं गिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed