{"_id":"622ce516b7d6240a87774b37","slug":"we-had-full-faith-in-our-hard-work-and-victory-iqra-hassan-shamli-news-mrt5802589131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमें अपनी मेहनत व जीत पर पूरा यकीन था: इकरा हसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमें अपनी मेहनत व जीत पर पूरा यकीन था: इकरा हसन
विज्ञापन
कैराना में अपने आवास पर समर्थकों के बीच इकरा हसन।
- फोटो : SHAMLI
कैराना। विधानसभा चुनाव में कैराना से गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन की जिले में बड़ी जीत के बाद इकरा हसन ने कहा कि हमें अपनी मेहनत व जीत पर पूरा यकीन था। भाजपा ने कैराना को बदनाम करने का काम किया, लेकिन जनता ने वोट देकर उनको जवाब दे दिया।
2 दिन पहले विधानसभा 2022 चुनाव की मतगणना के बाद उत्तर प्रदेश की चर्चित हॉट सीट कैराना विधानसभा पर गठबंधन प्रत्याशी नाहिद हसन ने जीत हासिल की थी। मौजूदा समय में विधायक नाहिद हसन गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में मुजफ्फरनगर जेल में बंद हैं। चुनाव की बागडोर संभाल रही उनकी छोटी बहन इकरा हसन शनिवार को मोहल्ला आलदरम्यान स्थित अपने आवास पर पहुंची। इकरा को समर्थकों ने फूल माला पहनाकर व बुके देकर जीत की बधाई दी। आवास पर समर्थकों के बीच बैठी इकरा हसन से चुनाव में जीत के बारे में पूछा गया।
इकरा ने कहा कि हमें अपनी मेहनत पर पूरा यकीन था। लोगों ने साथ दिया। बीजेपी को गलतफहमी थी कि उनका मत प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन मतगणना के बाद साफ हो गया कि गठबंधन का मत प्रतिशत बढ़ा है। जीत के गणित पर इकरा ने कहा कि समाजवादी पार्टी व राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन के कारण हमें बड़ा फायदा मिला। कृषि कानूनों के चलते किसान बीजेपी से परेशान थे। तीसरी ओर बीजेपी ने कैराना से पलायन मुद्दे को उठाकर कैराना को बदनाम करने का काम किया, लेकिन जनता ने वोट देकर कैराना से पलायन जैसे बदनामी के दाग को धो दिया है।
विज्ञापन
इकरा ने कहा कि योगी जी ने हमारे क्षेत्र पर गर्मी-सर्दी जैसे बयान देकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। जनता ने वोट देकर इसका जवाब दिया है। वहीं उन्होंने अपनी मां पर लगी गैंगस्टर पर कहा कि सरेंडर करने का मामला गोपनीय होता हैं। मेरे भाई व मम्मी पर पुलिस प्रशासन ने सरकार के इशारे पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट लगाई है। वह जब कोर्ट में सरेंडर करेंगी। तब सबको पता चल जाएगा। रही बात भाई नाहिद हसन की तो अदालत से उन्हें इंसाफ की पूरी उम्मीद है। होली पर्व की वजह से कोर्ट की छुट्टी चल रही है। होली के बाद कोर्ट से उनको जरूर इंसाफ मिलेगा। कोर्ट से जमानत के बाद वह जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैराना किराना घराना भाईचारे का ऐतिहासिक कस्बा हैं। यहां का भाईचारा हमेशा यूं ही बना रहेगा।