{"_id":"6261af594cdf3b121e716309","slug":"waterlogging-in-the-village-for-many-days-due-to-rajbha-overflow-shamli-news-mrt5854889189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा ओवरफ्लो होने से गांव में कई दिन से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा ओवरफ्लो होने से गांव में कई दिन से जलभराव
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव राझड में रास्ते में भरे पानी से गुजरते गांव के लोग।
- फोटो : SHAMLI
रजबहा ओवरफ्लो होने से गांव में कई दिन से जलभराव
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव राझड़ में गढ़ीपुख्ता-दुल्लाखेड़ी मार्ग स्थित रजबहा एक सप्ताह से ओवरफ्लो होने के कारण गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक उनके मकानों पर संकट दिखाई देने लगा है। सहकारी समिति के चेयरमैन योगेश चौधरी ने इसकी शिकायत बीडीओ व एसडीएम से की है।
गांव की सड़क में जलभराव को लेकर योगेश चौधरी चेयरमैन, मोहम्मद दिलशाद, शहीद, खिलारी सिंह, भगवान दास, सहदेव, सुकेश आदि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व रजबहा ओवरफ्लो हो गया था। जिससे गांव में पानी भर गया। कई घरों में भी पानी घुस गया था। अभी भी ग्रामीणों को रास्ते पर भरे इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। गांव के नाले-नालियों में गंदगी का अंबार रहता है। जिससे गांव में लगी गंदगी के अंबार के कारण मक्खी मच्छर पैदा हो रहे हैं। जिससे बीमार होने की संभावना हो रही है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से कई बार करने के बाद भी सफाई नहीं कराई गई।
उन्होंने बताया सिंचाई विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी गांव में जलभराव की समस्या की सुध लेने नहीं पहुंचा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। सड़क पर जलभराव से उनके मकान गिरने की कगार पर हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान सरोज देवी ने बताया अधिशासी अभियंता लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर शामली को प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया है। गांव में समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।