{"_id":"6a1ddd67f869efdbb405e130","slug":"waterfalls-will-be-installed-at-three-places-in-the-city-one-will-be-a-fountain-shamli-news-c-26-1-sal1002-166625-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर में तीन स्थानों पर लगेंगे वॉटरफॉल, एक लगेगा फाउंटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर में तीन स्थानों पर लगेंगे वॉटरफॉल, एक लगेगा फाउंटेन
Tue, 02 Jun 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका शहर के सुंदरीकरण और पहचान को और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से चार प्रमुख स्थानों पर वॉटरफॉल और फाउंटेन का निर्माण कराया जाएगी। नगर पालिका ने इसके लिए ठेका छोड़ दिया है।
नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने बताया कि बड़ा बाजार में प्रवेश द्वार पर फाउंटेन का निर्माण 7.7 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह स्थान शहर के प्रमुख बाजारों में से एक होने के कारण यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
वीवी डिग्री कॉलेज के पास 7 लाख रुपये की लागत से वॉटरफॉल लगाया जाएगा। इस क्षेत्र में छात्रों और आम नागरिकों की आवाजाही अधिक रहती है, ऐसे में यह स्थान भी सौंदर्यीकरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुढ़ाना रोड पर बैंक के पास 7.8 लाख रुपये की लागत से वॉटरफॉल का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे इस मार्ग की सुंदरता और बढ़ेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा बैंड मार्केट में भी 7.7 लाख रुपये की लागत से वॉटरफॉल लगाया जाएगा। बाजार क्षेत्र में होने के कारण यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों को एक नया आकर्षण मिलेगा और क्षेत्र का वातावरण और अधिक आकर्षक बनेगा।
नगर पालिका द्वारा शहर में दो स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किए जाएंगे। इन स्थानों को आधुनिक डिजाइन, आकर्षक लाइटिंग और सजावटी संरचनाओं से तैयार किया जाएगा, जिससे युवा और आम लोग यहां रुककर फोटो खींच सकें। इसके लिए स्थान का चयन जल्द ही अंतिम रूप से कर लिया जाएगा।