फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Wasn't given the amount on interest to the agent: Ashok

आढ़ती को ब्याज पर रकम नहीं दी थी : अशोक

Sun, 17 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Wasn't given the amount on interest to the agent: Ashok
शामली में प्रैस वार्ता कर जानकारी देते केला व्यपारी अशोक बजाज - फोटो : SHAMLI
शामली। तीन दिन पहले सीओ कार्यालय के बाहर आढ़ती संजय बजाज द्वारा जहर खाने के प्रकरण में केला व्यापारी अशोक बजाज ने कहा उन्होंने आढ़ती को ब्याज पर रकम नहीं दी थी। संजय बजाज और उसके साथी राजकुमार पर व्यापार संबंधी लेनदेन के साढ़े 16 लाख रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शुक्रवार को पंजाबी कालोनी निवासी आढ़ती संजय बजाज ने लेनदेन के मामले में सीओ सिटी प्रदीप सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ पी लिया था। इस प्रकरण में रविवार को मोहल्ला आर्यपुरी निवासी अशोक बजाज उर्फ आशू ने हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट पर प्रेस वार्ता की। अशोक के साथ उनकी पत्नी महक बजाज भी थी।
विज्ञापन

अशोक ने कहा कि उन्होंने संजय बजाज की मंडी में सब्जी व फल की आढ़त की दुकान है। केले के व्यापार संबंधी संजय बजाज पर 15 लाख रुपये व उसके साथी राजकुमार उर्फ राजू पर करीब एक साल से डेढ़ लाख रुपये है। उसने यह रकम ब्याज पर नहीं दी है। उसे षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अशोक का आरोप है कि कुछ समय पहले जब उसने अपनी रकम मांगी तो संजय व राजकुमार ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उसने शहर कोतवाली व सीओ सिटी के यहां की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर मजबूरन उसे आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करनी पड़ी। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने 13 अक्तूबर को यह मामला न्यायालय से संबंधित बताकर शिकायत निस्तारित करना लिख दिया। समस्या का समाधान न होने पर उसने पोर्टल पर असंतुष्ट लिखा था। तीन दिन पहले शुक्रवार को सीओ सिटी ने उन्हें अपने कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। अशोक बजाज ने अधिकारियों से रकम वापस दिलाकर समस्या के समाधान की मांग की। उधर, संजय बजाज की हालत अभी स्थिर बनी है और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed