फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Warning of the movement against Lekpalon

लेखपालों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 08 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Warning of the movement against Lekpalon
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  लेखपालों की बेमियादी हड़ताल से जिले के छात्र- छात्राएं, किसान परेशान हैं। हड़ताल से मूल, जाति, आय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। नहीं  छात्रवृत्ति फार्म जमा हो पा रहे हैं।  खसरा, हिस्सा प्रमाण पत्र, जमीनों के दाखिल खारिज के कार्य प्रभावित है। छात्र- छात्राओं ने एसडीएम सदर एमपी सिंह से मिलकर लेेखपालों की हड़ताल समाप्त कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की शामली, कैराना एवं ऊन तहसील के लेखपालों की हड़ताल जारी रही। लेखपालों की हड़ताल एवं कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता युसुफ खान ने की। धरना प्रदर्शन में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह, सचिव वेदपाल सिंह, देवानंद, रामपाल सिंह, अकरम, नफीस अहमद, कृष्णपाल, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संचालन लोकेश कुमार सैनी ने किया। लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति, मूल प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिससे छात्र छात्राएं परेशान हैं। विद्यालयों में छात्रवृत्ति के फार्म भी नहीं भरे जा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि खसरा, हिस्सा प्रमाण जमीनों का दाखिल खारिज कार्य प्रभावित हो रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निविश कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं का एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सदर एमपी सिंह से मिलकर लेखपालों की हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपालों की हड़ताल से छात्र- छात्राएं परेशान है। वह छात्रवृत्ति  से वचित रह सकते है। छात्रों ने हड़ताल समाप्त  न होने पर कलक्ट्रेट पर धरना -प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एसडीएम सदर एमपी सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed