फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Walking in the footsteps of saints called

जलालाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई, संत के पदचिह्नाें पर चलने का आह्वान

Mon, 17 Oct 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 17 Oct 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
Walking in the footsteps of saints called
Valmiki Jayanti - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर धूमधाम से निकाली गई। झांकियों ने नगरवासियों का मन मोह लिया। जलालाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रात मंदिर प्रांगण में सामूहिक हवन यज्ञ किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने आहुति दीं।
विज्ञापन


उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात शाम के समय महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर मंदिर प्रांगण से शुरू होकर मोती बाजार, कुरैशी चौंक, बोहरान, खटीकान, प्रताप चौंक, नीलगरान चौंक आदि से होकर वापस मंदिर परिसर पर आकर समाप्त हुई। इस बीच शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर शेरसिंह राणा ने फीता काटकर एवं महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शोभायात्रा में बैंड व दर्जनों डीजे की धार्मिक धुनों पर समाज के लोग झूमते गाते चल रहे थे। इस दौरान नत्थूराम तेजपाल, राधेश्याम, गोविंद राम, पप्पू आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती 
कांधला। महर्षि वाल्मीकि जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। कई स्थानों पर वाल्मीकि मंदिर में यज्ञ करने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। गांव भभीसा के मजारा शाहपुर में भारतीय जन विकास समिति के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता कर रहे मांगेराम ने कहा कि हमें अपने जीवन को महर्षि के द्वारा बताए गए रास्ते के अनुसार जीना चाहिए। आज वाल्मीकि समाज पिछड़ा हुआ है, समाज को जाग्रत करने के लिए लोगों को उच्च शिक्षा पर ध्यान देना होगा। जब हम शिक्षित होंगे हमारे बच्चों को आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी को एक जुट होकर कार्य करना होगा।


कार्यक्रम का संचालन फरीद ने किया। इस दौरान वहां पर राजपाल प्रधान, मोहित, फुरकान, अमित, ओमपाल, मुनव्वर, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, गंगेरू के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महाराज फूल सिंह ने मंदिर प्रांगण में यज्ञ करने के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे में कई स्थानों पर वाल्मीकि जयंती को मनाया गया। इस दौरान सुरेंद्र वाल्मीकि, ग्राम प्रधानपति संजीव चौधरी, नफीस अंसारी, इमरान अंसारी, धर्मवीर सिंह, ओमप्रकाश, सुरेंद्र जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed