फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Voter ID required for identification in MLC elections.

Shamli News: एमएलसी चुनाव में पहचान के लिए वोटर आईडी जरूरी

Thu, 08 Oct 2026 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Voter ID required for identification in MLC elections.
शामली। मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं को पहचान के लिए वोटर फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिरूपण रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत न कर पाने वाले मतदाता अन्य दस्तावेज भी मान्य होंगे। इनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट शामिल हैं। सरकारी या निजी संस्थान का सेवा पहचान पत्र भी स्वीकार्य होगा। सांसद, विधायक या पार्षद को जारी पहचान पत्र भी मान्य होगा। संबंधित शैक्षिक संस्थान का सेवा पहचान पत्र या विश्वविद्यालय की डिग्री/डिप्लोमा भी मान्य है। इसके अतिरिक्त, दिव्यांगता प्रमाण पत्र अथवा यूडीआईडी कार्ड भी पहचान के लिए प्रस्तुत किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed