{"_id":"6228f13f5387441931535587","slug":"vote-theft-will-not-happen-at-any-cost-shamli-news-mrt5798863139","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी कीमत पर नहीं होने देंगे वोट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी कीमत पर नहीं होने देंगे वोट चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी कीमत पर नहीं होने देंगे वोट चोरी
शामली। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई। जिसमें जिला प्रभारी मांगेराम कश्यप ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए अपना वोट किया है। जिससे लोकतंत्र को बचाया जा सके। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनेगी।
जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में जो ईवीएम से संबंधित घटना हुई है, वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। जिले में गठबंधन के कार्यकर्ता ईवीएम पर नजर बनाए रखें। जब तक मतगणना पूरी नहीं होगी स्ट्रांग रूम की ओर आने वाले हर वाहन और हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी। किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे। इस मौके पर अफजाल खान, सुमित, सर्वेश सिंभालका, सुशील पांचाल, वीर सिंह मलिक, मांगेराम आदि मौजूद रहे।