फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   vinit in the U-19 selection

विनीत का अंडर-19 में चयन

Mon, 28 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Mon, 28 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
vinit in the U-19 selection
शामली। प्रवीण कुमार उर्फ पीके के बाद मीडियम पेसर गेंदबाज विनीत पंवार क्रिकेट की दुनिया में अपना जादू बिखेर कर जिले का नाम रोशन करने को बेताब है। विनीत का चयन अंडर-19 टीम में हुआ है तथा वह वीनू मांकड़ ट्राफी खेलने के लिए टीम के साथ भुवनेश्वर रवाना हो गया है। टीम में इसके अलावा मेरठ के भी चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन



गांव भैंसवाल निवासी किसान ऊधम सिंह का बेटा विनीत पंवार मेरठ कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। उसके ताऊ सुधीर पंवार उत्तर प्रदेश योजना आयोग में सदस्य हैं तथा चाचा अनुज पंवार समाजवादी पार्टी युवजन सभा में राष्ट्रीय सचिव हैं।
विज्ञापन


अनुज ने बताया कि विनीत ने 21 सितंबर से गाजियाबाद में आयोजित कैंप में हिस्सा लिया। वहीं पर 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई, जिसमें विनीत के अलावा मेरठ से शुभम मावी, शुभम चौधरी, प्रियम गर्ग और आशीष भी टीम का हिस्सा बने हैं। यह टीम रविवार सुबह ही वीनू मांकड़ ट्राफी खेलने दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनीत की उपलब्धियां
अनुज पंवार ने बताया कि विनीत ने इसी साल अप्रैल माह में मुंबई में हुई इंटर यूनिवर्सिटी की विज्जी ट्राफी में प्रदर्शन किया। वहां नॉर्थ जोन की टीम से खेलते हुए विनीत को एक मैच में शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। सितंबर में ही मेरठ के विक्टोरिया पार्क में हुए वैभव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में उप्र क्रिकेट एसोसिएशन की टीम की ओर से खेलते हुए बेेस्ट बॉलर का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed