फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villages, towns developed in government: Mohit Beniwal

सरकार में हुआ गांव, कस्बों का विकास : मोहित बेनीवाल

Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villages, towns developed in government: Mohit Beniwal
कांधला। कस्बे में शनिवार को भाजपा के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पउप्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव और कस्बों का सबसे ज्यादा विकास हुआ है।
विज्ञापन

कस्बे रेलवे रोड स्थित आनंद सिनेप्लैक्स के सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद गांवों, कस्बों के विकास के लिए सबसे ज्यादा पैसा भाजपा की केंद्र सरकार से आना शुरू हुआ है। पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री ने देश का नाम रोशन करने का काम किया है। दुनिया में पहली वैक्सीन भारत ने बनाई और विपक्षी पार्टियों ने हिंदुस्तान के टीके पर भी सवाल खड़े किए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने हिम्मत नहीं हारी और आज देश में 100 करोड़ लोगों को तेजी से वैक्सीन लगाने का काम किया।
विज्ञापन

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी गरीब लोगों का पांच-पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। एमएलसी वीरेंद्र सिंह व सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कार्यक्रम में आए विकास खंड कांधला के प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने और संचालन पुनीत द्विवेदी ने किया। मौके पर हरवीर मलिक, डॉ. रश्मि कांत जैन, नवीन मलिक, भूवेंद्र ठाकुर, अशोक चौहान, नरेश सैनी सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed