फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers upset due to potholes in the road

सड़क के गड्ढों से भड़ी के ग्रामीण परेशान

Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to potholes in the road
चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी में टूटी सड़क पर गड्ढे। - फोटो : SHAMLI
सड़क के गड्ढों से भड़ी के ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

चौसाना। भड़ी को मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क के निर्माण की मांग की है।
यमुना नदी के किनारे बसे गांव भड़ी की दूरी चौसाना से करीब दो किमी है। इस गांव के तीन मजरे भड़ी भरतपूरी, भड़ी साल्हापुर, भड़ी कोरियान हैं। जिसकी आबादी करीब सात हजार है। लोगों के जीवनयापन का साधन खेतीबाड़ी है। भड़ी में प्रवेश के दो मार्ग हैं, जिनकी हालत बेहद खस्ता है। गांव को मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क भी बेहद खराब हालत में है। सड़क में तीन-तीन फीट के गड्ढे हैं, ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय विधायक व सांसद तक से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। अब भाजपा कार्यकर्ता शाहरुख ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सीएम पोर्टल के माध्यम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

क्या कहते है ग्रामीण
फैय्याज का कहना है कि चौसाना व जिला मुख्यालय और सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। वर्षों से हमारे गांव तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल है। प्रत्येक चुनाव के दौरान प्रत्याशी वादे तो करते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं। कामिल का कहना है कि भड़ी-चौसाना मार्ग को ठीक कराने के लिए कई बार डीएम को पत्र लिखा, लेकिन काई समाधान नहीं हुआ। शहजाद का कहना है कि अगर यमुना का जलस्तर बढ़ जाए तो बदहाल सड़कों के कारण ग्रामीण सही सलामत सुरक्षित ठिकानों पर तत्काल नहीं पहुंच पाएंगे। अबरार का कहना है कि टूटी सड़क के कारण कोई हादसा भी अगर हो जाए तो पुलिस को आने में एक घंटे से अधिक का समय लग जाएगा। जबकि चौसाना से भड़ी की दूरी मात्र डेढ़ किमी ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed