फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers protest against police

पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 21 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against police
पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

ऊन। गांव लक्ष्मणपुरा में ढाबे पर हुए हंगामे के मामले में ग्रामीणों ने समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया और जांच की मांग की। लोगों ने दो सिपाहियों पर ढाबा संचालक से एक लाख रुपये महीने की मांग करने का आरोप लगाया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर डोडा बेचने के झूठे मामले में कार्रवाई कर दी।
गांव लक्ष्मणपुरा के ग्रामीणों ने झिंझाना पुलिस पर ढाबा संचालक से एक लाख रुपये प्रतिमाह मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि 18 अक्तूबर की रात्रि निजी कार से तीन व्यक्ति ढाबे पर आए तथा ढाबा संचालक प्रवीण कुमार व चतर सिंह से कहा कि तुम डोडा बेचते हो। यह कहकर एक लाख रुपये प्रतिमाह देने की मांग की। जब ढाबा संचालक ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ पर पता चला कि दोनों झिंझाना पुलिस के सिपाही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इन सिपाहियों ने अपने नाम सुनील व नितिन बताए थे। दोनों ने फोन कर पुलिस को बुला लिया तथा बिजेंदर, बीनू व एक अन्य व्यक्ति को उठा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजेंदर व बीनू का चालान कर दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तीसरे व्यक्ति का एनकाउंटर कर सकती है। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने डीएम जसजीत कौर से प्रकरण की जांच करा कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, धर्मेंद्र कांबोज, माम कौर, श्याम कश्यप, मुल्क सिंह, अश्वनी शर्मा, राकेश, राजेश आदि शामिल रहे।

यह था मामला...
लक्ष्मणपुरा स्थित ढाबे पर रविवार रात ग्रामीणों ने सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिस कर्मियों को घेर लिया था। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों द्वारा घेरे गए दो युवक खुद को पुलिसकर्मी बता रहे हैं तथा इनमें से एक के हाथ में कुछ सामान है। वीडियो में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दोनों युवक ढाबा संचालक से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मामले में पुलिस ने ढाबे से करीब साढ़े नौ किलो डोडा पोस्त बरामद होना बताते हुए एक व्यक्ति का चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed