फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   villager died in accident, son injured

हादसे में ट्रैक्टर सवार ग्रामीण की मौत, पुत्र घायल

Sat, 07 Sep 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
villager died in accident, son injured
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कस्बा बनत के निकट हाइड्रा (क्रेन) की ट्रैक्टर से टक्कर लगने पर एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। उसको मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी इरशाद (48) अपने पुत्र खालिद के साथ बृहस्पतिवार शाम किसी काम से ट्रैक्टर पर शामली आए थे। देर रात करीब 10 बजे दोनों पिता-पुत्र कस्बा बनत के निकट किसी काम से ट्रैक्टर लेकर खड़े थे। उसी समय बनत की तरफ से आई क्रेेन ट्रैक्टर से टकरा गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी शामली में ले गई। चिकित्सकों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके पुत्र खालिद को हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई दिलशाद की तरफ से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed