{"_id":"6a6b9cbd8653f9760a08db34","slug":"video-of-young-man-goes-viral-in-connection-with-womans-death-he-claims-to-be-her-lover-shamli-news-c-26-1-smrt1048-170810-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: युवती की मौत के मामले में युवक का वीडियो वायरल, खुद को बताया प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: युवती की मौत के मामले में युवक का वीडियो वायरल, खुद को बताया प्रेमी
Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय युवती की मौत के मामले में एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक ने खुद को युवती का प्रेमी बताते हुए पुलिस प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शामली में अपने परिवार के साथ रह रही युवती की मौत हो गई थी। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया था और पैतृक गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी। इसी दौरान युवक की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया था।
बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में युवक ने बताया कि उसका युवती के साथ करीब आठ वर्षों से प्रेम संबंध था। युवक ने बताया कि करीब दो माह पहले युवती का रिश्ता किसी दूसरी जगह तय हुआ था। जिस युवक से युवती की सगाई हुई थी। बताया कि युवती के प्रेम संबंधों का पता चलने पर मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद उसी रात को युवती की मौत हो गई। उसने पुलिस को सूचना इस मकसद से दी थी कि पुलिस प्रशासन इसकी जांच करें। अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।