फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Video of MLC's son threatening opposition agents goes viral

एमएलसी के पुत्र का विपक्ष के एजेंटों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Video of MLC's son threatening opposition agents goes viral
विपक्ष के एजेंट को धमकाते एमएलसी पुत्र मनीष चौहान के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। - फोटो : SHAMLI
शामली। एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान का एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुलेआम युवकों को धमकाकर उनसे एजेंट का परिचय पत्र तक फड़वा रहे हैं। जिसके बाद विपक्षी दलों के लोगों ने चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कई लोगों ने वीडियो भी अखिलेश-जयंत के साथ डीएम और एसपी शामली को ट्वीट किया, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ, लेकिन देर रात भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें बताया गया है कि शामली विधानसभा क्षेत्र के गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र में स्थित बूथ के पास मनीष चौहान गठबंधन प्रत्याशी के एजेंटों को धमका रहे हैं। वीडियो में वह एजेंटों से कहते दिख रहे हैं कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हो गई मेरे खिलाफ एजेंट बनने की। इस दौरान मनीष चौहान ने एजेंटों के परिचय पत्र भी धमका कर फड़वा दिए। कहा कि एजेंटी तो गई भाड़ में मुझे तुम्हारी वोट भी चाहिए। उन्होंने एजेंट को धमकाते हुए कहा, अगर मैंने गांव में आना बंद कर दिया तो तुम्हें अपनी औकात पता चल जाएगी। इस मामले में शामली की डीएम जसजीत कौर ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के लिए एक टीम बनाकर जांच कराई जा रही है। वीडियो की सत्यता सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed