फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vehicles will run on the new four-lane Yamuna bridge from July

जुलाई से नए फोरलेन यमुना पुल पर दौड़ेंगे वाहन

Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will run on the new four-lane Yamuna bridge from July
जुलाई से नए फोरलेन यमुना पुल पर दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन

- पुल के दोनों ओर मिट्टी डालने का कार्य चल रहा है
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी का निर्माण तेजी से जारी है। वहीं, यमुना पर फोरलेन पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। पुल की दाईं साइड पर सड़क बना दी है। पुल पर यूपी व हरियाणा साइड में मिट्टी भराव होने के बाद जुलाई तक पुल पर वाहन दौड़ते नजर आएंगे।
60 के दशक में करीब 50 लाख की लागत में बना यमुना का पुल जर्जर हालत में है। एनएच 709 एडी का निर्माण कर रही कंपनी के इंजीनियरों ने पुराने यमुना पुल के दाईं साइड में 510 मीटर लंबे और 34 फीट चौड़े पुल का निर्माण कार्य शुुरू किया था। पुल निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पुल पर आने-जाने के लिए 13-13 फीट चौड़ी सड़क व तीन-तीन फुट के फुटपाथ बनाए जा रहे हैं। हरियाणा की ओर से आने वाली पुल की दायीं साइड में पुल के ऊपर काली सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। नए फोरलेन पुल को हरियाणा व यूपी से जोड़ने वाली सड़क पर मिट्टी भराव तेजी से चल रहा है। मिट्टी भराव पूरा हो जाने के बाद नए पुल को सड़क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पुल पर यूपी से हरियाणा जाने वाली बायीं ओर की सड़क का ग्राउंड बेस करीब 90 प्रतिशत तैयार हो चुका है। इसके बाद इस पर सड़क बनाई जाएगी। इससे पहले जुलाई के शुरू में ही यमुना पुल को हरियाणा व यूपी की दोनों साइड को सड़कों से जोड़ने के बाद एक साइड वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। निर्माण कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जुलाई के शुरू में नए फोरलेन पुल की एक साइड वाहनों के लिए खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed