{"_id":"62b60653a1d07d30c8213b0e","slug":"vehicles-coming-to-kairana-reach-shamli-shamli-news-mrt5942766196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत बाईपास पर कैराना का बोर्ड न होने पर वाहन चालक हो रहे भ्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत बाईपास पर कैराना का बोर्ड न होने पर वाहन चालक हो रहे भ्रमित
विज्ञापन
पानीपत बाईपास पर सर्विस रोड के दाईं और कैराना जाने वाले रास्ते पर नहीं है कोई साइन बोर्ड।
- फोटो : SHAMLI
01 भी बोर्ड पानीपत बाईपास पर कैराना का नहीं लगा होने से वाहन चालक हो रहे भ्रमित
12 किलोमीटर बाद गलती का आभास होने पर वाहन चालकों को पड़ता है लौटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना(शामली)। पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी का निर्माण जारी है। पानीपत बाईपास पर कैराना जाने वाले रास्ते का बोर्ड नहीं लगा होने से वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं। उन्हें करीब 12 किलोमीटर आगे शामली पहुंचने पर गलती का आभास होता है। इसके चलते उन्हें वापस आना पड़ता है।
दो साल पहले पानीपत से कैराना आने वाला मार्ग सीधा था। शामली की ओर जाने वाले बाईपास का तीखा मोड़ था। यहां पर कैराना व शामली जाने के रास्ते की पहचान के लिए बड़ा बोर्ड लगा था। सितंबर 2020 से जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड पानीपत के सिवाह से नगीना तक एनएच 709 एडी का निर्माण करा रही है। पानीपत-कैराना मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। पानीपत बाईपास के मोड़ पर घुमावदार फ्लाईओवर निर्माण अंतिम चरण में है। उसके दोनों ओर सर्विस रोड बनी है। पानीपत से आने के दौरान फ्लाईओवर की दायीं साइड की सर्विस रोड से कैराना जाने वाला मार्ग जुड़ा है जबकि सर्विस रोड आगे शामली हाईवे में मिल जाती है। बाईपास सर्विस रोड से कैराना आने वाले मार्ग पर कोई भी छोटा-बड़ा बोर्ड नहीं लगा है। जिसके चलते अधिकतर वाहन सर्विस रोड पर ही शामली की ओर लेकर चले जाते हैं। कई किलोमीटर आगे चलने के बाद उन्हें गलती का आभास होता है। इसके चलते उन्हें लौटकर आना पड़ता है। इससे समय के साथ ही ईंधन की भी बर्बादी होती है।
कस्बा निवासी राजीव, विनोद वर्मा, लक्की, राजेश, अमीन आदि ने बताया कि कई बार उनके रिश्तेदार अपने वाहनों से आते हैं लेकिन वे बोर्ड नहीं लगा होने के कारण आगे बढ़ जाते हैं। जिससे वे कैराना के बजाय शामली पहुंच जाते हैं। एनएचएआई के कर्मचारियों को पानीपत बाईपास पर कैराना और शामली के रास्तों के बोर्ड लगाने चाहिए।
विज्ञापन
वर्जन
हाईवे का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। एक-दो दिन में बोर्ड लगा दिए जाएंगे। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पडे़।-केके सिंह, जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर