{"_id":"5ff0b8b08ebc3ecd6b4ba535","slug":"vegetable-farmers-protested-after-collecting-fees-shamli-news-mrt51861134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त वसूलने पर सब्जी किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़त वसूलने पर सब्जी किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जलालाबाद। मनमाने तरीके से आढ़त वसूलने का आरोप लगाते हुए सब्जी किसानों ने मंडी में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मंडी में वसूली जा रही आढ़त पर रोक लगाने की मांग की है।
शनिवार को मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि आलू का एक कट्टा 500 रुपये का बिकता है तो आढ़ती उस पर 50 रुपये कमीशन ले रहे हैं, जबकि पूरे प्रदेश में किसानों की फसल पर कोई मंडी शुल्क या आढ़ती का कमीशन नहीं है। किसानों का खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान की आलू, गोभी या अन्य फसल खरीदने वाले से आढ़त कमीशन लेती है, जबकि यहां किसानों से ही दस प्रतिशत तक कमीशन लिया जा रहा है। इसकी उन्हें कोई रसीद आदि भी नहीं दी जाती है। किसानों ने आढ़तियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और डीएम जसजीत कौर और जिला कृषि अधिकारी डा. हरिशंकर सिंह को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन करने वालों में हाजी साजिद मलिक, चौधरी सलीम, शकील अहमद, महबूब चौधरी, हाफिज कल्लू, अफजाल मलक कयूम खान, आसिफ मलिक, बबलू सैनी, नौशाद, साजिद, चौधरी नरेंद्र, चौधरी मुस्तफा थाना भवन, इब्राहिम थानाभवन मौजूद रहे।