फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Valmiki procession was taken out with bandmates

बैंडबाजों के साथ निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा

Tue, 15 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Valmiki procession was taken out with bandmates
झिंझाना वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा में सजी झांकी - फोटो : SHAMLI
बैंडबाजों के साथ निकाली गई वाल्मीकि शोभायात्रा
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। कस्बे में वाल्मीकि शोभायात्रा बैंडबाजों ओर ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।
मंगलवार को मोहल्ला माजरा स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अमित गोयल, एसडीएस स्कूल के प्रबंधक श्रीपाल आर्य, रामप्रसाद वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया है। न्यू वाल्मीकि मंदिर पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा पर जगह -जगह फूलों की वर्षा की गई। शोभायात्रा में सुंदर- सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही है।

शोभायात्रा कमेटी द्वारा अतिथियों नगर पंचायत चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मित्तल, बिजेन्द्र कश्यप, डाक्टर रामनिवास कश्यप, डाक्टर गजराज सिंह, सहित फूलमाला पहनाकर सभी अतिथियों को कमेटी द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किए गए। शोभायात्रा में मुख्य रूप से आनंद चंचल प्रधान ,रवि गहलोत कोषाध्यक्ष, वाल्मीकि समाज व भारत गहलोत, रमन गहलोत, शक्ति सिंह, सुभाष चंद्रा, शिवा, मनोज चौहान, आदित्य, नीरज चुनयाना, अरुण घावरी, संदीप गोगलिया, मनोज वेदी, अमित मचल, सोहनलाल फौजी, पप्पू गहलोत, रमेशचंद गहलोत, राजबीर, पप्पू गोगलिया, किशनलाल आदि लोगों का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed