{"_id":"63cc33a2e5700d709c353206","slug":"uproar-over-the-collision-of-a-bicycle-with-a-girl-student-shamli-news-c-14-1-88171-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छात्रा को साइकिल की टक्कर मारने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छात्रा को साइकिल की टक्कर मारने पर हंगामा
Sun, 22 Jan 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
बाबरी थाने में कार्यवाही की मांग को लेकर पहुचे गांव कुरमाली के ग्रामीण
शामली, बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव कुरमाली में छात्रा को साइकिल से टक्कर मारने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।
कुरमाली के वैदिक इंटर कालेज में गांव निवासी सेबी पुत्री साहिर कक्षा 11 की छात्रा है। शनिवार को वह अपनी दो चचेरी बहनों, साजिया, नईबा के साथ छुट्टी के बाद घर वापस जा रही थी। इसी बीच भनेड़ा जट निवासी कालेज के ही तीन छात्र साइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। एक छात्र ने छात्रा सेबी को साइकिल से टक्कर मार दी। जिसका सेबी व चचेरी बहनों ने विरोध किया, तो तीनों छात्रों ने लड़कियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीछे से आ रहे छात्रा सेबी के चचेरे भाई अयान ने तीनों छात्रों से बहनों को बचाने का प्रयास किया तो तीनो छात्रों ने अयान पर हमला करते हुए घायल कर दिया।
ग्रामीणों के आने पर तीनों छात्र मौके से फरार हो गए। लेकिन एक घंटे बाद फिर से तीनों छात्र अपने अन्य साथियों को लेकर छात्रा के घर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मोहल्ले वालों ने चार लड़कों को घर में बंद कर बाबरी थाना प्रभारी को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे चारों लड़कों को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ा कर थाने लाकर पूछताछ शुरू की। इसी बीच कुरमाली से बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। छात्रा सेबी के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।