फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over scooty removal, uproar

स्कूटी हटाने को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच मारपीट, हंगामा

Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over scooty removal, uproar
शामली वीवी इंर कॉलेज रोड पर रेडीमेंट की दुकान पर हंगामा करते युवक। - फोटो : SHAMLI
शामली। दुकान के आगे खड़ी स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दुकानदार ने अपने साथियों को बुलाकर तीनों युवकों की दुकान में खींचकर पिटाई की। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ लगने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को बुढ़ाना रोड निवासी तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर वीवी इंटर कालेज रोड पर पहुंचे। उन्होंने सड़क किनारे खड़े ठेले पर मोमोज खाने के लिए स्कूटी को खड़ा कर दिया। इसी दौरान रेडीमेड गारमेंटस के दुकानदार ने युवकों को दुकान के आगे से स्कूटी हटाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि तीनों युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दुकानदार ने अपने साथियों को बुला लिया और तीनों युवकों को दुकान के अंदर खींचकर मारपीट की। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ इकट्ठी होने पर कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को कोतवाली ले गई। इस दौरान दुकानदार पक्ष भी कोतवाली पहुंच गए और युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर न दिए जाने के कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

शामली वीवी इन्टर कॉलेज रोड पर रेडीमेंट की दुकान पर हंगामा कर रहे युवकों को समझाते पुलिसकर्मी

शामली वीवी इन्टर कॉलेज रोड पर रेडीमेंट की दुकान पर हंगामा कर रहे युवकों को समझाते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

शामली वीवी इंटर कॉलेज रोड पर हंगामे के दौरान लगी भीड़।

शामली वीवी इंटर कॉलेज रोड पर हंगामे के दौरान लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान रोड पर लगा जाम

शामली हनुमान रोड पर लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed