{"_id":"578fca754f1c1b2c33c4b59a","slug":"uproar-on-cane-payment-arrears","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया गन्ना भुगतान पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया गन्ना भुगतान पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। किसान दिवस में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, सड़कों की खस्ताहालत, झ्रकृष्णा नदी के किनारे बसे गांवों में प्रदूषित पानी की समस्या का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने आरोप लगाया कि विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण अव्यवस्थाएं फैल रही हैं। जिलाधिकारी ने जांच और कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, विनोद निर्वाल, भाकियू (भानू गुट) के महासचिव अनिल मलिक सहित अन्य किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। जिला गन्ना अधिकारी ने आश्वासन दिया कि मिल प्रबंधन से वार्ता कर जल्दी ही भुगतान कराया जाएगा।
इसके अलावा किसानों ने कहा कि मेरठ-करनाल हाईवे, ऊन थानाभवन मार्ग, कैराना बाईपास की सड़कों का निर्माण हुए ज्यादा दिन नहीं बीते, मगर अभी से सड़कें टूटने लगीं। मेरठ-करनाल हाईवे की सड़क में शामली से झाल तक कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता के लिए जांच कराई जाएगी। यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, पशु पालन विभाग की ओर से पशुओं के टीकाकरण में लापरवाही का आरोप भी लगाया गया, जिस पर जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान चल रहा है, जो गांव छूट गए हैं वहां भी टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद और सोंटा रसूलपुर के किसानों ने कहा कि कृष्णा नदी किनारे के गांवों में प्रदूषित पानी बीमारियां फैला रहा है। सहारनपुर मार्ग पर स्थित फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त पानी कृष्णा नदी में छोड़ा जाता है, जिसे तत्काल बंद कराया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि हैंडपंपों से प्रदूषित पानी निकलने की जांच के बाद 19 गांवों के लिए 250 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके तहत गांवों में पानी सप्लाई के लिए टंकियों का निर्माण कराया जाना है। भाकियू भानू गुट के अनिल मलिक ने बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए ऋण पर ब्याज की दर मनमानी लेने का आरोप लगाया। एक प्रकरण का हवाला देकर कहा कि केनरा बैंक शाखा ने 13.55 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर लगा दी है। जिलाधिकारी ने प्रकरण में लीड बैंक मैनेजर को जांच कराने का आदेश दिया।
नाला गांव निवासी सुनील पंवार, कैप्टन सत्यपाल सिंह, चंदर सिंह, महिपाल सिंह, भनेड़ा प्रधान विक्रम सिंह ने सल्फा गांव में सिल्ट के कारण नाला बंद होने, उज्ज्वला योजना में पात्रों के चयन में गड़बड़ी, कांधला क्षेत्र के 10 गांवों को शामली के विभागों के कार्यक्षेत्र में शामिल कराने का मुद्दा उठाया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, उपनिदेशक कृषि हरेंद्र उपाध्याय, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी आनंद त्रिपाठी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर भूपेंद्र सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन मौजूद रहे।