फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Upma selected for State Teacher Award

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए उपमा का चयन

Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Upma selected for State Teacher Award
राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षिका उपमा शर्मा। - फोटो : SHAMLI
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए उपमा का चयन
विज्ञापन

शामली। शासन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2019 के लिए जनपद से कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

उपमा शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को उन्हें यह जानकारी मिली। राज्य पुरस्कार के लिए चयन होने पर उनके परिवार मेें खुशी का माहौल है। उन्होंने इसके लिए बीएसए गीता वर्मा व जिला समन्वयक सुधीर कुमार का सहयोग बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। सहायक अध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर सबसे अधिक 220 नामांकन उनके विद्यालय में हुए हैं। ड्राप आउट लड़कियों के नामांकन कराए गए हैं। 2018 में यूनिसेफ की टीम ने आकर उनके विद्यालय की डॉक्यूमेंट्री बनाते हुए विद्यालय में कराए जा रहे कार्यों की सराहना की थी। दीक्षा एप पर उनकी बनाई शैक्षिक वीडियो सबसे अधिक अपलोड हुई हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में उनके विद्यालय प्रतिभाग करते हैं। इसके अलावा उनके विद्यालय के आठ छात्रों का दीन दयाल उपाध्याय विद्यालय सहारनपुर में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पति दिल्ली पुलिस में अस्टिटेंट सुपरिटेंडेंट कमलकांत शर्मा का भी विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई व अन्य गतिविधियों के लिए वित्तीय सहयोग करते हैं। उनके पिता शशिभूषण शर्मा का भी पूरा सहयोग मिलता है। राज्य पुरस्कार के लिए चयन होने पर सास बाला देवी व ससुर तेजपाल शर्मा समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed