फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP : One crook has injured and two arrested in police encounter in Shamli

शामली में मुठभेड़ : पैर में गोली लगने से बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, कार-तमंचे और कारतूस बरामद

Tue, 21 Nov 2023 09:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Nov 2023 09:30 PM IST
सार

Shamli News : शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
UP : One crook has injured and two arrested in police encounter in Shamli
बदमाश मुठभेड़ में घायल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली में शहर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से चार दिन पहले शामली क्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर लूटी गई कार, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को पुलिस बलवा बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय आ रही कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार दो लोग बलवा बाईपास से कैराना जाने वाली नहर पटरी की तरफ भाग निकले। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने पीछा किया तो कार सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को घेरकर दबोच लिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रिटायर्ड फौजी ने खून से रंगे हाथ: सगे भाई को फावड़े से काट डाला, फिर लाश को बाथरूम में छिपाकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी श्याम सिंह ने बताया कि घायल बदमाश ने अपना नाम सतीश निवासी गांव बरलाजट और दूसरे बदमाश ने अपना नाम आनंद निवासी गांव खेड़ीकरमू बताया। सीओ के मुताबिक, उनके कब्जे से जो कार बरामद हुई है, वह चार दिन पहले बरलाजट के निकट मेरठ करनाल हाईवे पर लूटा गया था और चालक धर्मेंद्र निवासी गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा को धक्का देकर कार से गिराकर फरार हा गए थे। बदमाशों ने चालक का मोबाइल व जेब से 2500 रुपये भी लूट लिए थे। इस कार को तीन लोग दिल्ली के संधु बॉर्डर से शामली के किराए पर लेकर आए थे। धर्मेंद्र की तरफ से दी गई तहरीर पर कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशाें से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पत्नी को मिटाकर खुद भी मिट गया, पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सूरज, दिल दहलाने वाली है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed