{"_id":"61729048080fbc09cb185cd8","slug":"up-news-two-innocent-children-died-after-falling-in-the-canal-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली में बड़ी घटना: नहर में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली में बड़ी घटना: नहर में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम
Fri, 22 Oct 2021 03:49 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:49 PM IST
सार
शामली में दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। यहां दो मासूम बच्चों की नहर में गिरने से मौत हो गई। दोनों के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
नहर में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनेना में दो मासूम बच्चों की नहर में गिरने से मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरुवार शाम से लापता थे। परिजन कल से ही उनकी तलाश कर रहे थे। वहीं शुक्रवार को दोनों के शव नहर की झाल में फंसे मिले।
विज्ञापन
धनेना निवासी कंवरपाल का सात वर्षीय पुत्र हिमांशु व जगपाल का आठ वर्षीय पुत्र राम भरोसे गुरुवार की शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ नहर के पास घूमने गए थे। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। अन्य बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नहर की झाल के पास गए थे। जिस पर परिजनों ने देर रात झाल पर बच्चों की तलाश की। वहीं सुबह दोनों बच्चों के शव झाल में फंसे दिखे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसआई कमल किशोर, दीवान परविंदर सिंह व गुलफाम ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नहर से बाहर निकलवाया। बच्चों को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर गढ़ी पुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम शव अपने साथ ले गए।
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील