फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Guddan murder case revealed... Both sons were preparing to run away abroad after murder of father

UP News: गुड्डन हत्याकांड का खुलासा... पिता को मरवाने के बाद विदेश भागने की तैयारी में थे दोनों बेटे

Sun, 08 Sep 2024 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 08 Sep 2024 11:31 PM IST
सार

पिता गुड्डन कांबोज की हत्या के बाद जब पुलिस ने बेटों से पूछताछ की तो वे डर गए। उन्हें जेल जाने का डर सताने लगा था। 

विज्ञापन
UP News: Guddan murder case revealed... Both sons were preparing to run away abroad after murder of father
गुड्डन की हत्या के पांच आरोपी, छठा अस्पताल में भर्ती है। लाल घेरे में दोनों बेटे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में पिता गुड्डन कांबोज की हत्या कराने के बाद दोनों बेटे सोनू कांबोज और मोहित कांबोज विदेश भागने की तैयारी में थे। कुछ दिन और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं करती तो वे हाथ से निकल सकते थे। 
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गुड्डन के दोनों बेटों के पास जब पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची तो उन्हें गिरफ्तारी का डर सताने लगा था। उन्होंने विदेश जाकर रहने का प्लान तैयार किया था। इसके लिए दूसरे आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ओमबीर से भी बात की थी। यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं होती तो दोनों विदेश भागने की तैयारी में थे।
विज्ञापन

 

UP News: Guddan murder case revealed... Both sons were preparing to run away abroad after murder of father
आरोपियों बरामद किया गया असलहा। - फोटो : अमर उजाला
चाचा-भतीजे ने घर जाकर मनाया था जश्न
पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद बुढ़ाना से होते हुए दोनों शार्प शूटर अपने गांव बटावली बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। वहां पर रुपये आने की खुशी में जश्न मनाया था। खूब शराब पी थी। 
 

सोनू ने नया सिम खरीदकर शार्प शूटरों को दिया था
आरोपियों ने बताया कि पुलिस को उन पर कोई शक नहीं हो, इसके लिए गुड्डन के बेटे सोनू ने शार्प शूटर जयवीर को नया सिम खरीदकर दिया था। उससे ही शार्प शूटर दोनों बेटों के संपर्क में थे। हत्याकांड के बाद आरोपियों ने सिम सिंभालका के जंगल में फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि हत्या से पूर्व सुबह करीब 3 बजे भी गुड्डन के व्हाटसएप नंबर पर किसी ने बात की थी। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि व्हाट्सएप पर गुड्डन की बात किससे हुई थी।
 
विज्ञापन

UP News: Guddan murder case revealed... Both sons were preparing to run away abroad after murder of father
गुड्डन कांबोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने के बाद भी शूटरों से भिड़ा गुड्डन
हिस्ट्रीशीटर गुड्डन कांबोज गोली लगने के बाद घायलावस्था में भी करीब दो मिनट तक दोनों शार्प शूटरों से भिड़ता रहा। उसने शार्प शूटर जयवीर को पकड़ लिया था और दूसरे शार्प शूटर पर भी लगातार लात मार रहा था। मगर दूसरे शार्प शूटर ने एक के बाद एक तीन गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। तीन गोली जयवीर ने पिस्टल से मारी, जबकि एक गोली उसके भतीजे शार्प शूटर आशू ने तमंचे से मारी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुड्डन जिस समय उनसे भिड़ रहा था, उन्हें डर लगने लगा था कि कहीं वह पिस्टल छीनकर उनकी हत्या न कर दे। वे डर के मारने भागने वाले थे मगर रुपयों के लालच के कारण गोली मारने के बाद हत्या के बाद ही मौके से फरार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed