फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: Farmers sitting on strike for sugarcane payment, blocking three highways, Gaurav Tikait also reached

UP News: गन्ना भुगतान के लिए धरने पर बैठे किसान, तीन हाईवे कर रखे जाम, गौरव टिकैत भी पहुंचे धरने पर

Tue, 08 Oct 2024 05:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Oct 2024 05:04 PM IST
सार

किसानों ने शामली, सहारनपुर, पानीपत-खटीमा हाईवे जाम किया हुआ है, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
UP News: Farmers sitting on strike for sugarcane payment, blocking three highways, Gaurav Tikait also reached
हाईवे पर धरने पर बैठे किसान और गौरव टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने और तहसील के अंदर धरना देने से रोकने से क्षुब्ध किसान पिछले 25 घंटे से कलक्ट्रेट चौराहे पर धरने पर बैठे हैं। किसानों ने शामली, सहारनपुर, पानीपत-खटीमा हाईवे जाम किया हुआ है, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने तक हाईवे पर धरना जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

 

UP News: Farmers sitting on strike for sugarcane payment, blocking three highways, Gaurav Tikait also reached
गन्ना भुगतान की मांग करते गौरव टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शामली मिल पर वर्ष 2022-23 का करीब 188 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। जिसके विरोध में किसान शामली शुगर मिल में पिछले 11 दिन से धरना दे रहे हैं। सोमवार को किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट में भी धरना देने के लिए पहुंचे थे मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और किसानों के बीच नोकझोंक हुई। किसानों ने कलक्ट्रेट के गेट पर चढ़कर अंदर जाने का प्रयास किया था मगर सफल नहीं हो सके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: Farmers sitting on strike for sugarcane payment, blocking three highways, Gaurav Tikait also reached
हाईवे पर धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए किसान कलक्ट्रेट के सामने चौराहे पर धरना देकर बैठ गए थे और हाईवे जाम कर दिया था। मंगलवार को भी किसान हाईवे पर जमे रहे। किसानों ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वे अनिश्चितकाल के लिए भी हाईवे को जाम करने को बाध्य होंगे। मौके पर किसान नेता संजीव शास्त्री, प्रभात मलिक, वीरेंद्र मलिक, जयवीर मलिक, बाबा राजेंद्र मलिक, सतबीर सिंह, मुकेश, सनी, विनोद मलिक, प्रमोद कुमार, राजेश, मनीष कुमार, रितिक आदि शामिल रहे। 

उधर, हाईवे जाम के कारण देहरादून, हरियाणा और अन्य स्थानों पर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर दूर तक वाहनों की लाइनें लगी हैं। पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से धरनास्थल पर तैनात है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed