फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP News: conflict between two sides with stones and many injured in Shamli

Shamli: आपस में भिड़े दो पक्षों के लोग, छतों से हुआ पथराव, छह लोग चोटिल, वायरल वीडियो से अफसरों में मचा हड़कंप

Mon, 07 Aug 2023 06:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

Shamli News : दो पक्षों के लोग कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से छतों से पतराथ किया गया, छह लोग चोटिल हो गए। उधर, वीडियो वायरल होने से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
UP News: conflict between two sides with stones and many injured in Shamli
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में थाना भवन क्षेत्र के भैसानी इस्लामपुर गांव में गोबर डालने को लेकर बच्चों के बीच हुई कहासुनी बड़ों तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।इस दौरान कुछ देर तक पथराव होता रहा, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए हैं। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों के चार को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर में सोमवार सुबह गोबर डालने को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद विवाद झगडे़ में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से पथराव किया।

विज्ञापन

बताया गया कि भैसानी इस्लामपुर में तालाब किनारे ग्राम सभा की भूमि पर ग्रामीण अपने पशुओं का गोबर डालते आ रहे हैं। लुकमान पुत्र अब्दुल्ला पक्ष का आरोप है कि उनके पड़ोसी अब्दुल समद पुत्र शेरदीन ने उनके घेर के सामने गोबर डाल दिया, जिस पर बच्चों में कहासुनी हो गई। उधर, दूसरे पक्ष के अब्दुल समद ने आरोप लगाया कि यह भूमि ग्राम सभा की है। लुकमान आदि उस पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसी कारण गोबर डालने आए बच्चों के साथ इन्होंने मारपीट की।

वहीं, आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में हुई कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। रास्ते में खड़ी एक कार के शीशे भी टूट गए। गनीमत रही कि दोनों पक्षों के लोगों को गुम चोटें आईं हैं। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: Shamli News: पति ने पत्नी के सामने रखी ये मांग, पूरी नहीं करने पर विवाहिता को पीटा, सामने आया बड़ा सच

विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से लुकमान पक्ष के ताहिर व आजाद और अब्दुल समद पक्ष के नूरहसन व शहजाद को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: नरभक्षी गुलदार ने बकरी को मारकर खाया, लेकिन पकड़ में अब तक न आया, एक दर्जन गांवों पर अगले 48 घंटे भारी

पथराव का वीडियो वायरल हाेने पर हरकत में आई पुलिस
पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed