{"_id":"61ea9d4aff606a449a47de15","slug":"up-election-2022-sister-of-nahid-hasan-has-a-nomination-from-kairana-seat-for-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election: जेल गए नाहिद हसन की बहन ने सपा से किया नामांकन, बोलीं- जरूरत पड़ी तो वह चुनाव में उतरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election: जेल गए नाहिद हसन की बहन ने सपा से किया नामांकन, बोलीं- जरूरत पड़ी तो वह चुनाव में उतरेंगी
Fri, 21 Jan 2022 05:17 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Jan 2022 05:17 PM IST
सार
कैराना से प्रत्याशी नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी बहन ने शुक्रवार को सपा से नामांकन किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह चुनाव में उतरेंगी।
विज्ञापन
नाहिद हसन और उनकी बहन का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की बहन ने भी शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी से पर्चा भर दिया। हालांकि नामांकन के बाद भी उन्होंने इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाई नाहिद हसन ही पार्टी के उम्मीदवार रहेंगे। यदि किसी वजह से नाहिद हसन का नामांकन निरस्त होता है तो वह चुनाव में उतरेंगी। भाई के जेल जाने के अगले ही दिन से इकरा हसन लगातार प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। नाहिद हसन का टिकट कटने को भी उन्होंने अफवाह करार दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पर्दाफाश: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे अवैध हथियार, कई राज्यों में होने से थे सप्लाई, असलहों के साथ तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन
बता दें कि नाहिद हसन को 15 जनवरी को पुलिस ने कोर्ट में गैंगस्टर के मुकदमे में सरेंडर करने से पहले गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उनके नामांकन को लेकर भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय ने याचिका दायर कर समाजवादी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की थी। जिसके बाद नाहिद हसन का टिकट कटने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था।
यह भी पढ़ें: चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान