फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board Result 2024: Shobhit became district topper in high school and Akanksha in intermediate in Shamli

UP Board Result 2024: हाईस्कूल में शोभित और इंटर में आकांक्षा बनीं जिला टॉपर, देखिए शामली जिले की पूरी लिस्ट

Sat, 20 Apr 2024 06:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Apr 2024 06:35 PM IST
सार

UP Board Result 2024 : शामली जिले में हाईस्कूल में शोभित और इंटर में आकांक्षा जिला टॉपर बनी हैं। यहां शामली जिले के टॉपरों की पूरी लिस्ट देखिए।

विज्ञापन
UP Board Result 2024: Shobhit became district topper in high school and Akanksha in intermediate in Shamli
जिला टॉपर आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी छा गई। हाईस्कूल में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के छात्र शोभित ऐरन ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने। इंटर में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की आकांक्षा 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रही। पहले चार स्थानों पर इसी कॉलेज की छात्राएं रही हैं।

विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में आठ छात्राएं और नौ छात्र शामिल रहे, जबकि इंटर में नौ छात्राएं व दो छात्र शामिल रहे। जिले का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल में 93.78 प्रतिशत और इंटर में 95.61 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर दो बजे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देखा। विद्यालयों में परीक्षा परिणाम निकालने में शिक्षक जुट गए। घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली के छात्र शोभित ऐरन ने 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं, दूसरे स्थान पर रही एसएन इंटर कॉलेज कैराना की खुशी देवी 96 प्रतिशत और आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना की छात्रा श्रेया शर्मा और सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली की छात्रा अनुश्री 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इंटर में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली का दबदबा रहा। टॉप टेन की सूची में पहले चार स्थान पर इसी कॉलेज की छात्राएं रही। इस कॉलेज की छात्रा आकांक्षा 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी। इसी कॉलेज की तृप्ति 95 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे, प्रिया 94.20 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे और सुमुखी 94.00 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रही। छात्राओं की सफलता पर कॉलेज में खुशी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2024: 12वीं में बागपत के वीशु चौधरी दूसरे नंबर पर, ये है सफलता का राज, बनना चाहते हैं डॉक्टर

विज्ञापन

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार व सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। जिले में हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में कुल 17 विद्यार्थी शामिल रहे जिनमें आठ छात्राएं और नौ छात्र हैं। इंटर की टॉप टेन सूची में 11 विद्यार्थियों में नौ छात्राएं व दो छात्र शामिल रहे।

सहारनपुर मंडल में शामली जिले ने पाया पहला स्थान
यूपी बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल व इंटर में सहारनपुर मंडल में शामली जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में हाईस्कूल में नौवें स्थान पर और इंटर में 25वें स्थान पर रहा। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया प्रदेश में सहारनपुर जिला हाईस्कूल में 19वें पर और मुजफ्फरनगर 22वें स्थान पर रहा। इंटर में सहारनपुर जिला 59वें और मुजफ्फरनगर जिला 37वें स्थान पर रहा। इस तरह से मंडल में शामली जिला पहले स्थान पर रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2024: मेरठ में यशवर्धन देव ने किया जिला टॉप, हाई स्कूल में टॉपर बनीं हदिया

हाईस्कूल में 93.78 प्रतिशत और इंटर में 95.61 प्रतिशत रहा जिले का परीक्षा परिणाम
डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया जिले में हाईस्कूल में 13676 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 13101 परीक्षा में सम्मिलित हुए और 12286 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस तरह से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 93.78 प्रतिशत रहा। इंटर में 12090 पंजीकृत विद्यार्थियों में 11776 ने परीक्षा दी, जिसमें 10080 विद्यार्थी परीक्षा पास हुए। इस तरह से इंटर का परीक्षा परिणाम 95.61 प्रतिशत रहा।

मेरी तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को बधाई। जो विद्यार्थी इस बार हुई परीक्षा में सफल नहीं हुए हैं वे बिल्कुल भी हत्सोसाहित न हो। नए शैक्षिक सत्र में मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई कर अगले वर्ष परीक्षा दें और अच्छे अंकों से पास होकर बेहतर प्रदर्शन करें। - जेएस शाक्य, डीआईओएस शामली

जिले के हाई स्कूल के टाॅप टेन की सूची
1.शोभित ऐरन - श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली - 96.33 प्रतिशत

2.खुशी देवी - एसएन इंटर कॉलेज कैराना - 96.00 प्रतिशत

3.श्रेया शर्मा - आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना -95.83 प्रतिशत

3. अनुश्री शर्मा - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली -95.83 प्रतिशत

4. चिराग तोमर - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 95.50 प्रतिशत

4. संभव जैन - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 95.50 प्रतिशत

4. आंचल उपाध्याय - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली- 95.50 प्रतिशत

5. अनंत - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 95.33 प्रतिशत

5. इशिका - शिवम हाईस्कूल मालेंडी - 95.33 प्रतिशत

6. पायल -सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली- 95.17 प्रतिशत

7. रक्षित शर्मा - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 95.00 प्रतिशत

7. दीपा - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली- 95.00 प्रतिशत

8. लविश चौहान - होली चाइल्ड इंटर कॉलेज लपराना - 94.83 प्रतिशत

9. आदित्य गिरी - देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत - 94.67 प्रतिशत

9. विशाखा - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली- 94.67 प्रतिशत

9. संदीप कुमार - आईजीएम इंटर कॉलेज सींगरा - 94.67 प्रतिशत

10. संदेश मलिक - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 94.50 प्रतिशत

जिले के इंटर के टॉप टेन की सूची

1. आकांक्षा - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 95.20 प्रतिशत

2. तृप्ति - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 95.00 प्रतिशत

3. प्रिया - सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 94.20 प्रतिशत

4. सुमुखी -सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 94.00 प्रतिशत

5. आर्यन मलिक - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 93.80 प्रतिशत

6. कार्तिक मलिक - सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 93.60 प्रतिशत

6. तनिष्का - श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली - 93.60 प्रतिशत

7. खुशी गोयल - हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली - 93.20 प्रतिशत

8. नंदिनी शर्मा - देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत - 92.80 प्रतिशत

9. स्मृति राजपूत -सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली - 92.60 प्रतिशत

10. युक्ति - देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत - 92.40 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed