फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board Exam: English paper leaked, Intermediate exam canceled in 24 districts including Shamli

UP Board Paper Leaked: अंग्रेजी का पेपर लीक होते ही मचा हड़कंप, शामली-बागपत समेत इन जिलों में रद्द हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा

Wed, 30 Mar 2022 01:18 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, शामली/बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, शामली/बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 30 Mar 2022 01:18 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। शामली और बागपत में भी परीक्षा रद्द की गई है। 

विज्ञापन
UP Board Exam: English paper leaked, Intermediate exam canceled in 24 districts including Shamli
बोर्ड परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में आज अंग्रेजी की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द किया गया है। वहीं पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप मच गया। शामली और बागपत में परीक्षा निरस्त कर दी गई जबकि मेरठ में परीक्षा यथावत चलेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की 12वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है इनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर , ललितपुर, महोबा, जालौन,  चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुरी, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं परीक्षा रद्द किए जाने का आदेश मिलते ही शामली में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए। यह परीक्षा आज दोपहर दो बजे आयोजित होने वाली थी। हालांकि परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्दी सूचना जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: 328 करोड़ की योजना, जिले को मिले 57 करोड़, 50 में से 31 विभागों को जारी नहीं किया एक भी रुपया

मेरठ में जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया जिले की परीक्षा यथावत रहेगी। 24 जिलों का पेपर एक जैसा था, जिसके कारण एक सेट ही रद्द हुआ है। इसका मेरठ जिले से कोई मतलब नहीं है। 2 बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

बता दें कि पिछले वर्ष नवंबर में हुई यूपी टीईटी की परीक्षा को भी पेपर लीक होने के कारण रद्द करना पड़ा था। टीईटी परीक्षा पत्र लीक कराने के मामले में एसटीएफ ने मेरठ निवासी मेरठ में गौरव मलान निवासी टप्पल अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया था। इसका शामली कनेक्शन भी सामने आया था।

पूछताछ में आरोपी गौरव ने बताया था कि उसने 5 लाख रुपए देकर अलीगढ़ के निर्दोष चौधरी से लीक हुए टीईटी का पेपर की फोटो कॉपी ली थी। 

शामली के युवकों को 50 हजार में बेची थी पेपर की फोटोकॉपी
शामली कोतवाली मे तीनों युवकों ने पूछताछ में बताया, उन्होंने टीईटी का पेपर मथुरा में गौरव पुत्र प्रमोद निवासी गांव हजियापुर थाना टप्पल जिला अलीगढ़ व दो अन्य युवको से 50 हजार रुपये में खरीदा था। अब यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का पेपर लीक होने को लेकर भी शामली में परीक्षा रद्द की गई है। हालांकि एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed