फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP board answer sheets evaluated from 12

अब 12 मई से यूपी बोर्ड की उतर पुस्तिकाओं का शुरू होगा मूल्यांकन

Sun, 10 May 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
UP board answer sheets evaluated from 12
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शासन ने ऑरेंज जोन में शामिल जनपदों में 12 मई से यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल व इंटर की उतर पुस्तकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद शामली ऑरेंज जोन में शामिल होने के कारण शासन के निर्देशानुसार 12 मई को मूल्यांकन कार्य राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर शुरू किया जाएगा। मूल्यांकन कार्य 12 मई से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि तक लगातार चलेगा। मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व में मूल्यांकन कार्य कोरोना वायरस के कारण 18 मार्च और इसके बाद पांच मई को स्थगित कर दिया गया था। शासन द्वारा ऑरेंज जोन में शामिल शामली जनपद में मूल्यांकन कार्य कराने संबंधी आदेश प्राप्त हो गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मूल्यांकन केंद्र पर नियुक्त सभी परीक्षक दो गज की दूरी बनाकर मूल्यांकन कार्य करेंगे। मूल्यांकन हेतु कमरों की संख्या बढ़ाकर 30 कर दी गई है। उन्होंने सभी परीक्षकों से अपना नियुक्तिपत्र अवश्य साथ लेकर आने को कहा है। इसके साथ ही परीक्षक अपना फेस मास्क लगा कर रखेंगे। घर से अपनी पानी की बोतल और अपना दोपहर का भोजन भी लेकर आएं क्योंकि कैंटीन की सुविधा केंद्र पर नहीं रहेगी। मूल्यांकन का कार्य सीसीटीवी कैमरों की देख रेख में किया जाएगा। उन्होंने बताया केंद्र पर पंखे, लाइट, शीतल जल की सुविधा, शौचालय, एवं साफ सफाई की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। केंद्र पर किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed