फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unite to eradicate malnutrition

कुपोषण मिटाने के लिए एकजुट हों

Wed, 09 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 09 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Unite to eradicate malnutrition
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव श्रीचंद्र वर्मा ने हौसला पोषण मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कुपोषण को जड़ से मिटाने का   काम करें। योजना में किसी प्रकार की शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं     की जाएगी।
विज्ञापन


 मंगलवार को उन्होंने डीएम कैंप कार्यालय में हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में सभी सेविकाएं शासन द्वारा निर्धारित यूनिफार्म अवश्य पहनें। केंद्रों पर निर्धारित सभी मानकों का शत प्रतिशत अनुपालन करें। बच्चों को दिए जाने वाले पुष्टाहार आदि के वितरण का भी समुचित रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा है, जिसके लिए उन्हें समय-समय पर सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यीशु रूस्तगी ने कहा कि विद्यालय में जाकर बारीकी से चेकिंग करें और बच्चों के उपस्थिति रजिस्टर सेे विद्यालय में जाकर बच्चों की उपस्थिति को   चैक किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में हौसला पोषण मिशन के अंतर्गत कुपोषण अति कुपोषित बच्चों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी एसएन रावत को निर्देश
दिया कि वे इस पर विशेष ध्यान देकर उनको सामान्य श्रेणी में लाने का प्रयास करें। बैठक में एडीएम भरत जी पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जनपद की मुख्य सेविका, सेविकायें आदि उपस्थित रहीं। 


इससे पूर्व उन्होंने हौसला    पोषण योजना के तहत बलवा, लिलौन गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का  औचक निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हौसला पोषण योजना में कतई लापरवाही न बरतें, लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों द्वारा गोद लिए गांवों की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उसका निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed