फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ultimatum finishes, away from chaotic element grip

अल्टीमेटम खत्म, अराजक तत्व पकड़ से दूर

Tue, 16 May 2017 12:08 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum finishes, away from chaotic element grip
matter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। गांव रसीदगढ़ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने वाले शरारती तत्वों का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। ग्रामीणों की ओर से दिया गया 15 मई तक अल्टीमेटम भी बीत गया है। वहीं, प्रतिमा स्थल के चारों ओर   प्रशासन ने पिलर लगवाने का कार्य शुरू करा दिया है। 
विज्ञापन


दस मई को थानाभवन क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में शरारती तत्वों ने डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे दलित समाज में रोष फैल गया था और जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर शांत कर लिया था और उसी दिन नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई थी।
विज्ञापन


दलित समाज के लोगों ने पांच मांगें अधिकारियों के सामने रखी थीं, जिनमें मूर्ति स्थल की सुरक्षा, मुख्य गेट पर लोहे का दरवाजा, दीवारों पर तारो से बैरिकेड़िंग, चारो ओर लोहे की जाली लगवाना शामिल था। साथ ही प्रतिमा खंडित करने वाले शरारती तत्वों को 15 मई तक गिरफ्तार करने की मांग की गई थी और गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिये गए अल्टीमेटम का समय पूरा हो गया। उधर, सोमवार को इस संबंध में दलित समाज के लोगों द्वारा पंचायत करने की अफवाह फैल गई। मगर, ग्रामीणों ने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया।


गांव के चुन्नीलाल, रगवीर, रविंद्र, मुकेश, कर्म सिंह, सतपाल, सोनू, सन्नी और गंगाराम ने बताया पंचायत की सूचना झूठी है। प्रशासन ने अपने वादे के मुताबिक एक दरोगा और दो सिपाहियों की ड्यूटी प्रतिमा स्थल की सुरक्षा में लगा दी है। साथ ही प्रतिमा स्थल के चारों ओर पिलर का निर्माण शुरू करा दिया है। उधर, सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी ने बताया विवेचना चल रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed