{"_id":"66ddb93b53402bf97207dfe9","slug":"two-youths-were-torturing-a-14-year-old-daughter-in-the-neighboring-house-when-she-heard-a-scream-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पड़ोस के घर में 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहे थे दो युवक, चीखने की आवाज आई तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पड़ोस के घर में 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहे थे दो युवक, चीखने की आवाज आई तो...
Sun, 08 Sep 2024 08:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 08 Sep 2024 08:19 PM IST
सार
14 साल की किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पड़ोस के घर से बेटी के चिल्लाने की आवाज आई, तो घरवालों को पता चला। किशोरी अर्द्धनग्न हालत में मिली।
विज्ञापन
किशोरी से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली के ऊन कस्बे के एक मोहल्ले में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार रात की है। किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां पर आरोपी व उसके साथी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घर पर किशोरी के न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो एक आरोपी के घर से चीख सुनाई दी। परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो किशोरी अर्द्धनग्न हालत में अचेत अवस्था में मिली। परिजन किशोरी को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कुछ लोग दोनों पक्षों में फैसला कराने की कोशिश में लगे रहे, लेकिन पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी अंकित व अनुज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।