फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two thousand buses were put up for royal bath

शाही स्नान के लिए दो हजार बसें लगाई गईं

Sat, 26 Mar 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 26 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
शामली में अर्ध कुंभ का चौथा शाही स्नान चार अप्रैल से शुरू हो रहा है। अंतिम शाही स्नान में यूपी से दो हजार रोडवेज बसें लगाई गईं। इसमेें वेस्ट यूपी, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन


हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला का अंतिम एवं चौथा शाही स्नान चार अप्रैल से शुरू हो 25 अप्रैल तक चलेगा। शाही स्नान का पहला मुख्य शाही स्नान सात अप्रैल को चैत्र अमावस्या को शुरू हो रहा है। हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला प्रभारी और उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के गंगोह एआरएम युजर्वेंद्र ने बताया कि चतुर्थ शाही स्नान में सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, इटावा, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, नोएडा रोडवेज की दो हजार बसों को लगाया गया है। 
विज्ञापन


मेरठ-सहारनपुर डिपो की हरिद्वार- दिल्ली, हरिद्वार मेरठ, हरिद्वार आगरा, फिरोजाबाद, हरिद्वार- पानीपत, हरिद्वार- अंबाला, हरिद्वार -बागपत, सोनीपत, हरिद्वार सहारनपुर- शामली मार्ग पर रोडवेज बस दौडे़गी। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि अंतिम शाही स्नान में दस लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed