फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two sides clash over Dulhandi, 10 people injured

दुल्हैंडी पर दो पक्षों में संघर्ष, 10 लोग घायल

Wed, 11 Mar 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash over Dulhandi, 10 people injured
दुल्हैंडी पर दो पक्षों में संघर्ष, 10 लोग घायल
विज्ञापन

थानाभवन। होली पर दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस दौरान हुए संघर्ष में एक पक्ष से महिला सहित नौ लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक को चोट आई। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के गांव कादरगढ़ निवासी मनोज कुमार थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना रहा था। दोपहर में गांव के कुछ लोग रंजिश के चलते हाथों ने धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस गए। आरोप है कि हमलावरों ने गालीगलौज करते हुए उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष से मनोज, सुदेश, विक्रम, लख्मी, मोनू, सीमा, ओमपाल, मनोज, दिनेश व राजीव घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने ही बमुश्किल बीच बचाव कराया। घायलों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से लख्मी, विक्रम व मोनू की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दो युवकों में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। एक पक्ष से नौ लोग घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से भी एक युवक को चोट आई है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed