फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants have arrested in an encounter in Shamli and big secrets of theft incidents may revealed

मुठभेड़: 400 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में होंगे बड़ी वारदातों के खुलासे

Wed, 31 Jan 2024 09:08 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jan 2024 09:08 AM IST
सार

Shamli News : शामली में मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि ये 400 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चोरीकी बड़ी वारदातों के राज भी खुल सकते हैं।

विज्ञापन
Two miscreants have arrested in an encounter in Shamli and big secrets of theft incidents may revealed
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। दोनों बदमाशों के कब्जे से बाइक, दो तमंचे, कारतूस और चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


बुधवार तड़के कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर कुडाना मार्ग बाईपास पर चेकिंग के दौरान बाइक पर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार पुलिस टीम को देखकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

घायल हुए बदमाश ने अपना नाम समयदीन उर्फ सोमा निवासी नई बस्ती कांधला व दूसरे बदमाश ने अपना नाम शहजाद निवासी थानाभवन बताया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, बाइक और चोरी का सामान बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री  ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बदमाश पेशेवर अपराधी हैं। इनके द्वारा शामली, कांधला, थानाभवन और आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में चोरी की कई वारदातें की गई हैं। कर्नाटक में भी इन्होंने चोरी की वारदात की है।

यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट

बताया गया कि इन बदमाशों द्वारा अब तक करीब 400 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद चोरी की कई बड़ी घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed